लॉगिन

हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम, काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम, काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम, काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से हड़ताल कर रहे हैं. इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारियों को चेतावनी दी है. उनसे कहा है कि वे आज से काम पर लौट आएं. इसके बाद भी काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों को एक महीने की नोटिस देकर नौकरी से निकाला जाएगा.

हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम

विभाग की ओर से इस संबंध में सभी​ जिलों के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है. आदेश में यह भी कहा गया है कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को इस तिथि​ से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाएगा.

18 अगस्त से कर रहे हड़ताल 

बता दें कि NHM के छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. इससे पहले 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था.

इन 10 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • संविलियन और स्थायीकरण
    • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
    • ग्रेड पे निर्धारण
    • लंबित 27% वेतन वृद्धि
    • CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
    • रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
    • अनुकंपा नियुक्ति
    • मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा
    • ट्रांसफर पॉलिसी
    • मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस
खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds