लॉगिन

जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, धोखाधड़ी से तैयार कराया था दस्तावेज

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, धोखाधड़ी से तैयार कराया था दस्तावेज

जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, धोखाधड़ी से तैयार कराया था दस्तावेज

बिलासपुर : जिले के सरकंडा पुलिस ने जमीन ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा (59 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मोपका स्थित 3000 वर्गफुट भूमि की बिक्री कर दी थी।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार दुबे की भूमि का खसरा नम्बर बदलकर तहसील कार्यालय में आपत्ति प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर उनके नाम से भूमि विलोपित कर दी गई थी। पूर्व में इस प्रकरण में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds