रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! शालीमार-LTT-शालीमार एक्सप्रेस में बढ़ेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, मिलेगी कंफर्म बर्थ की सुविधा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पश्चिम बंगाल के शालीमार और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए सौगात मिली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलापुर मंडल से गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाए जा रहे हैं. ये सुविधा 11 से 19 जुलाई तक मिलेगी.

कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. सुविधा में बढ़ोतरी के साथ-साथ यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है. ये सुविधा अस्थायी तौर पर उपलब्ध कराई गई है. रेल प्रशासन ने ये सुविधा यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है.

कब तक मिलेगी सुविधा?

शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) (ट्रेन नंबर 18030) एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच 11 जुलाई से 17 जुलाई तक लगाया जाएगा.

वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)- शालीमार (ट्रेन नंबर 18029) में अतिरिक्त एसी-3 कोच 13 जुलाई से 19 जुलाई तक लगाया जाएगा.

पहले भी बढ़ाई गई कोच की संख्या

इससे पहले भी ट्रेन में अतिरिक्त कोच की संख्या को बढ़ाया गया था. ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई 2026 तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया गया था. वहीं, ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 29 जून से 5 जुलाई 2026 तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds