लॉगिन

बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

Chhattisgarh April 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, युवती के परिजनों का आरोपी है कि महफूज खान कविता पर शादी का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। उन्होंने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी क्षेत्र की कविता दास के रूप में हुई है। वह संतोषी नगर गार्डन के पास प्रेमी के मकान में रह रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई नजर आई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

परिजनों ने प्रेमी पर लगाया मारपीट करने का आरोप

इधर, युवती के परिजनों का कहना है कि महफूज खान कविता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उनका यह भी दावा है कि आरोपी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में आरोपी महफुज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds