लॉगिन

मिर्ची पाउडर फेंककर और चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों में की थी 3.5 लाख की लूट

Chhattisgarh June 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मिर्ची पाउडर फेंककर और चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों में की थी 3.5 लाख की लूट

मिर्ची पाउडर फेंककर और चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों में की थी 3.5 लाख की लूट

रायपुर  : अभनपुर पुलिस ने लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी बैंक मित्र और चॉइस सेंटर के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा और सारखी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले अपने शिकार की रेकी करते थे और मौका मिलते ही प्रार्थी के चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंककर तथा चाकू दिखाकर नकदी लूट लेते थे।

बताया गया कि आरोपियों ने दो अलग अलग घटनाओं में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु ग्राम पंचायत सारखी के सरपंच का छोटा भाई है और पहले भी आबकारी, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 दोपहिया वाहन, 4 मोबाइल फोन, 2 धारदार चाकू तथा लूट की रकम में से 70 हजार रुपये नकद बरामद कर जप्त किए गए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds