लॉगिन

वन विभाग ने पैंगोलिन के साथ दबोचे 2 तस्‍कर, रायपुर में होनी थी करोड़ों की डील

Chhattisgarh April 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
वन विभाग ने पैंगोलिन के साथ दबोचे 2 तस्‍कर, रायपुर में होनी थी करोड़ों की डील

वन विभाग ने पैंगोलिन के साथ दबोचे 2 तस्‍कर, रायपुर में होनी थी करोड़ों की डील

रायपुर : रायपुर में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन, जिसे स्थानीय भाषा में साल-खपरी कहा जाता है, बरामद किया है. इसका वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है. खास बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए तक होती है, इसलिए इसकी तस्करी भी बड़े स्तर पर होती है.

वन विभाग की टीम पिछले एक हफ्ते से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी. सही सूचना मिलने के बाद टीम ने रेड मारकर आरोपियों को पकड़ लिया और पैंगोलिन को सुरक्षित बचा लिया. पकड़े गए आरोपी बालाघाट और पखांजूर इलाके के बताए जा रहे हैं.

रायपुर में करने वाले थे करोड़ो की डील

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पैंगोलिन को पखांजूर क्षेत्र से रायपुर लेकर आए थे. इसके लिए वे करोड़ो रुपये की डील फाइनल करने की तैयारी में थे. मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है. फिलहाल वन विभाग मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे बड़ा अंतरराज्यीय तस्‍करी का रैकेट सक्रिया हो सकता है.

पैंगोलिन बहुत ही दुर्लभ जानवर

आपको बता दें कि पैंगोलिन बहुत ही दुर्लभ जानवर है. इसके शरीर पर सख्त कवच जैसे स्केल्स होते हैं. खतरा होने पर ये खुद को गोल करके छुप जाता है, लेकिन इसी वजह से तस्करों के लिए इसे पकड़ना आसान हो जाता है. इसकी संख्या तेजी से कम हो रही है, इसलिए इसे बचाना बहुत जरूरी है. फिलहाल वन विभाग आरोपियों से पूछताछ कर रहा है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है. वहीं पैंगोलिन को सुरक्षित रखा गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds