खाद्य मंत्री के बेटे ने नवागढ़ जिला पंचायत में दर्ज की जीत, भाजपा के 109 व कांग्रेस के 24 प्रत्याशी जीते

बेमेतरा :  नगरीय निकायों के बाद पंचायतों में भी भाजपा को जबरर्दस्त सफलता मिली है। पहले चरण में भाजपा समर्थित 109 प्रत्याशियों ने जीता हासिल की है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के पुत्र अंजु बघेल ने बेमेतरा के नवागढ़ के जिला पंचायत में जीत दर्ज की हैं। प्रदेश में पहले चरण में कुल 162 जिला पंचायत सदस्यों के लिए सोमवार को चुनाव हुए थे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक बंपर पोलिंग हुई थी। करीब 76 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान के बाद तुरंत मतों की गिनती चल रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक 162 में से 140 के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 109 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। छह ऐसे जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं, जो किसी दल से संबंधित नहीं है। यानी निर्दलीयों ने जीत दर्ज की हैं। एक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थक ने जीत हासिल की है। रगुजा के सात जिला पंचायत सीट में से तीन में भाजपा जिला पंचायत क्रमांक एक में जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की पत्नी दिव्या भारत सिंह ने जीत हासिल कर ली है।

इसके अलावा युवा आयोग के अध्यक्ष की पत्नी, और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने जीत हासिल की है। दो में कांग्रेस समर्थित जीते हैं। सूरजपुर जिले में भाजपा को झटका लगा है। यहां छह में से सभी छह जिला पंचायत की सीट भाजपा हार गई। हारने वालों में पूर्व सांसद मुरारी लाल सिंह की बहु पुष्पा सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds