केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन और वाटर मेट्रो की सौगात, पीएम ने कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं। पीएम अपने दौरे में प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे। मोदी ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह 3200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

पीएम ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी। इस दौरान उनके साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर मौजूद रहें।

रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

इससे पहले कल यानी 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। इस दौरान मोदी लगभग दो किमी तक पैदल ही चले। उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds