CG – पति की हत्या : पत्नी ने टांगी मार कर अपने ही सुहाग का कर दिया कत्ल, शराब के चलते हुआ खूनी खेल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से रिश्तों के क़त्ल किये जाने की बड़ी खबर निकलकर आ रही हैं। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला सोमवार देर शाम का है. जहां शराब पीकर पति घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी की पास में रखी टंगिया से पत्नी ने शराबी पति पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं घर में बच्चे माता-पिता का झगड़े की जानकारी पड़ोसियों को दी. जिसके पड़ोसियों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंची. आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया है. मृत शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds