अमेरिका में फिर फायरिंग की घटना, कोलोराडो में एक की मौत, चार लोग घायल

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोराडो में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। फाल्कन में प्वाइंट रेयेस ड्राइव के 12200 ब्लॉक में रात एक बजे के करीब फायरिंग हुई। इलाके में कई गोलियां चलने की खबरें मिलीं। पांच पीड़ितों को स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट देबोराह म्यनाट ने कहा कि शूटिंग को एक अचानक हमला नहीं माना जा सकता। शुक्रवार को हुई एक कारजैकिंग से तार जुड़ सकते हैं। जांचकर्ताओं ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घटना एक से ज्यादा ब्लॉक में हुई है। शेरिफ के अधिकारियों ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है। एफबीआई और कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds