लॉगिन

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर ऍफ़आईआर दर्ज, फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हासिल करने का आरोप

Chhattisgarh April 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर ऍफ़आईआर दर्ज,  फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हासिल करने का आरोप

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर ऍफ़आईआर दर्ज, फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हासिल करने का आरोप

रायपुर : पत्रकारिता विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। प्रोफेसर का नाम शाहिद अली है। इनके खिलाफ आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए इन्होंने नौकरी हासिल कर ली। इस मामले की छानबीन मुजगहन थाने (सेजबहार) की पुलिस कर रही है।

लंबे वक्त से आरोप लगते रहे हैं कि शाहिद अली ने फर्जी दस्तावेज के जरिए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नौकरी ले ली, मगर अब इस मामले में थाने में केस दर्ज कर लिया गया है । इससे पहले भी कई विवादों में शाहिद अली घिरते रहे हैं मगर इस बार मामला जरा टेढ़ा हो गया है।

विश्वविद्यालय के ही दूसरे पर एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल ने शाहिद अली के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद हासिल किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनके दस्तावेजों के जारीकर्ता संस्थानों के साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मिले प्रमाण पत्र की असलियत की पुष्टि की जा सकती है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि वह सारे दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे।

शिकायतकर्ता छेड़छाड़ का आरोपी

शाहिद अली के खिलाफ शिकायत करने वाले शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ इससे पहले यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी । छात्रा ने दावा किया था कि अपने कमरे में बुलाकर शैलेंद्र खंडेलवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें की खंडेलवाल को फिलहाल जमानत मिल चुकी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds