लॉगिन

बजट पेश करने से पहले सीएम से मिले वित्त मंत्री : साय ने कहा – प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा बजट

Chhattisgarh February 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बजट पेश करने से पहले सीएम से मिले वित्त मंत्री : साय ने कहा – प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा बजट

बजट पेश करने से पहले सीएम से मिले वित्त मंत्री : साय ने कहा – प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा बजट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रि परिषद के सभी मंत्री एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds