लॉगिन

छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर घर से विधानसभा के लिए निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Chhattisgarh February 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर घर से विधानसभा के लिए निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर घर से विधानसभा के लिए निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर अपने निवास से प्रस्थान किया। इसे राज्य की संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है। सदन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री VIP रोड स्थिति राम मंदिर जाएंगे।

इन बिंदुओं पर रह सकता है फोकस

इस बार के बजट में प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने, सरकारी कार्यप्रणाली में टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल और सेवाओं को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

इसके अलावा, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार, ई-ऑफिस सिस्टम को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को सरल बनाने से जुड़े प्रावधान भी बजट में शामिल किए जा सकते हैं। सरकार का प्रयास शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने इस बजट में प्रदेश के विकास और सुशासन को लेकर कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं करते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds