युवक-युवतियों के बीच मारपीट : युवकों से मारपीट करने वाली युवतियों के तार सेक्स रैकेट से जुड़े, 5 युवतियाँ गिरफ्तार

रायपुर। महादेव घाट इलाके में बीते दिनों युवक-युवतियों के बीच हुई मारपीट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर आ रही है कि आधी रात युवकों से मारपीट करने वाली युवतियों के तारे सेक्स रैकेट से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये युवतियां प्रदेश में देह व्यापार का सिंडिकेट चलातीं हैं। फिलहाल मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आज पूरे मामले में रायपुर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके से युवक-युवतियों की मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युव​क-युवतियां गाली गलौच करते हुए जमकर लात-घूंसे चलाते दिखाई दिए थे। नशे में धुत इन लोगो के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ी कि कुछ के कपड़े तक फट गए। वहीं, मारपीट में कुछ लड़कियों को गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल मामले में खुलासा किए जाने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि रायपुर में पहले भी देह व्यापार के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शराब पीकर युवक-युवतियों की मारपीट के भी मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds