फर्जी डिप्टी कलेक्टर, स्टेनो व ड्राईवर के साथ गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे फर्जी अधिकारी

कवर्धा। कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ, जब खुद को डिप्टी कलेक्टर बताने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शम्मी सिंह ठाकुर के रूप में हुई है, जो कि दुर्ग जिले का निवासी है। आरोपी के पास से पुलिस ने कार्ड जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शम्मी सिंह एक ड्राइवर और एक तथाकथित स्टेनो सहित तीन लोगों के साथ कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के लिए पहुंचा था। उसने अधिकारियों की तरह व्यवहार करते हुए परिसर में भ्रमण शुरू कर दिया, लेकिन उसके हाव-भाव और बातचीत के तरीके से वहां मौजूद कर्मचारियों को शक हुआ।

कलेक्ट्रेट स्टाफ ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शम्मी सिंह व उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आरोपी की असली मंशा क्या थी और कहीं इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds