कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आग बुझाने अग्नि शमन विभाग से पहुंचे दमकल कर्मी, प्रयास जारी

रायपुर: भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स नाम की कैमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज भड़की है कि उसकी लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रहीं हैं। सूचना मिलते ही दुर्ग से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र भिलाई स्थित फेरोएलॉय यूनिट बंसल ब्रदर्स कंपनी के अंदर बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं। आग कंपनी के अंदर पड़े स्क्रैप में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी पानी और फोम की मदद से आग को बुझाने में लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग में काबू नहीं पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds