लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की कार्रवाई तेज, कई कांग्रेसी नेता राडार पर

रायपुर : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज हो गई है। महादेव एप सट्टा मामले में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने अपने 1800 पन्नों के पूरक आरोप पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम का उल्लेख किया है। इसमें महादेव एप मामले में 508 करोड़ के लेनदेन का भी जिक्र है। वहीं ईडी की जांच में कथित कोयला घोटाला मामले में भी ईडी की विशेष कोर्ट ने वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इतना ही नहीं, प्रदेश के कई कांग्रेस नेता ईडी की जांच की राडार पर हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर अपना पक्ष मजबूती से रखने की चुनौती होगी। हालांकि अभी भी प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में नौ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर ही कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं।

चुनाव में भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस पर हमलावर रही भाजपा

राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि इसके पहले विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा अपने चुनावी प्रचार में ईडी की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस पर हमलावर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मंचों से भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते रहे।

विधानसभा चुनाव प्रचार में ईडी पर केंद्रित पृष्ठभूमि का भाजपा को फायदा भी मिला है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीट हासिल करके बड़ी जीत हासिल की और कांग्रेस को 35 सीटें ही जीत पाई। जबकि एक सीट गोडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds