‘कांग्रेस ने किया नक्सलियों से कम्प्रोमाइज’.. गृहमंत्री विजय शर्मा का पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप

रायपुर: प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने क़ानून-व्यवस्था और नक्सल मामले को लेकर मीडिया में बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने नक्सल गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के पीछे कांग्रेस की नीति को जिम्मेदार ठहराया हैं।

विजय शर्मा ने साफ़तौर पर कहा कि कांग्रेस ने नक्सलियों से कम्प्रोमाइज किया था इसलिए यह विषय बढ़ा हैं। कांग्रेस कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ पॉलिसी क्या थी सभी जानते है। विजय शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद नक्सलियों में बौखलाहट बढ़ी हैं।

नशे पर लगाम

विजय शर्मा ने राजधानी में घटित आपराधिक घटनाओं और नशे के कारोबार भी चर्चा की। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी ताकत के साथ सूखा नशा, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने रायपुर शहर के लिए दो अलग-अलग मैप तैयार किये हैं। वे नशे को जड़ से खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे है।

पखांजूर वारदात पर कहा कि पूरी शंका इस बात की है कि यह हत्या ही हैं। इसके तार कहां तक जुड़ते है और क्या होता है, पुलिस जांच कर रही है। सभी आरोपी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे। उनकी तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि कानून के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds