लॉगिन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस आज ईडी और भाजपा सरकार का फूंकेगी पुतला

Chhattisgarh March 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस आज ईडी और भाजपा सरकार का फूंकेगी पुतला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस आज ईडी और भाजपा सरकार का फूंकेगी पुतला

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंकेगी. वहीं चैतन्य बघेल से कल ईडी पूछताछ करेगी.

ईडी की टीम कल सुबह से भूपेश बघेल के घर और बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही थी. दस्तावेजों की जांच कर ईडी बघेल के घर से 33 लाख कैश बरामद कर वापस लौट गई. वहीं चैतन्य बघेल को समन जारी कर मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है.

बता दें कि ईडी के अफसरों ने भूपेश बघेल और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. दस्तावेजों और सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की. परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की भी जानकारी की. ईडी की टीम ने भूपेश के घर से 33 लाख रुपए नगद बरामद किया है.

वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता कर कहा, सुबह-सुबह मेरे निवास पर ईडी के अधिकारी पहुंच गए थे. मुझे विधानसभा जाने से मना किया. मोबाइल मांगा नहीं दिया तो बात करने से मना किया. जांच में 33 लाख रुपए नगद मिला है. हमने इसका हिसाब देने की बात कही है. पत्नी, बहू, बच्चों, बेटे की अलमारी खंगाली, लेकिन उनको कुछ नहीं मिला.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds