‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने बॉलीवुड स्टार्स को दी ये नसीहत, सुनकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

मुंबई : बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेट्रो में ट्रेवल का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने अपने कैप्शन में ये भी बताया कि वह डीएन नगर मेट्रो से जुहू तक अपने घर ऑटो में गईं।

मेट्रो में ट्रेवल करते हुए दिग्गज अभिनेत्री के इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए थे। अब हाल ही में हेमा मालिनी को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। मीडिया से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने बातों ही बातों में बॉलीवुड स्टार्स को नसीहत दे डाली।

हेमा मालिनी ने बॉलीवुड सितारों को दी ये नसीहत

हाल ही में हेमा मालिनी को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर अपने कैमरे में कैप्चर किया। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ड्रीम गर्ल के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कार से उतरते हुए हेमा मालिनी ने पैपराजी को ग्रीट किया।

उसी दौरान पैपराजी ने उनसे उनके मुंबई मेट्रो में ट्रैवल करने के अनुभव के बारे में पूछा। मीडिया के इन सवालों का खुशी-खुशी जवाब देते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे भी लगा मुंबई के नागरिक होने के नाते मेट्रो का इस्तेमाल आप भी कर सकते हो। सारे कलाकारों को भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए, अगर वह ट्रैफिक जाम से बचना चाहते हैं तो। मुझे बहुत ही अच्छा लगा और बहुत ही मजा भी आया’।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैम, आप फिर रोज मेट्रो में ट्रेवल क्यों नहीं करती हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितने प्यार से बात कर रही हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds