डायरेक्टर डेविड धवन की हुई है एंजियोप्लास्टी, पूरा परिवार साथ मिलकर रख रहा है खास ख्याल

मुंबई : बॉलीवुड के सबसे फेमस डायरेक्टर्स में से एक डेविड धवन का स्वास्थ्य इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल है। वैसे देखें तो डेविड धवन का स्वास्थ्य पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं चल रहा था। दरअसल उन्हें डायबिटिज है, लेकिन अब वो पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। फिल्ममेकर अपना बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। उनकी पत्नी लाली धवन और बेटे वरुण और रोहित भी उनके साथ-साथ उनका खास ख्याल रखते हैं। पूरा परिवार डेविड के लिए हर संभव देख-रेख करता है।

अब फिल्ममेकर David Dhawan के बारे में खबर है कि कुछ हफ्ते पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, और अब तक इसे किसी को भी बताया नहीं गया था। सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुई थी। यह एंजियोप्लास्टी का तीसरा मामला है जिसे हम हाल के दिनों में सुन रहे हैं। मिस यूनिवर्स 1994 सुष्मिता सेन और शिल्पा-शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी भी इससे पहले इससे गुजर चुकी हैं। संयोग से सुष्मिता और सुनंदा शेट्टी का इलाज एक ही अस्पताल नानावती में हुआ था।

घर में सब रख रहे खास ख्याल

डेविड धवन की बात करें, तो वह बहुत सख्ती से अपने हेल्थ का ध्यान रख रहे हैं। क्या करें और क्या न करें, इसको बढ़िया से फॉलो कर रहे हैं। इस बारे में ‘ईटाइम्स’ के एक सूत्र ने बताया- उनकी पत्नी लाली धवन, वरुण और रोहित उनके इलाज के दौरान बहुत चिंता में थे कि उनकी ये समस्या शुरू हो गई है, लेकिन अब सब कुछ ठीक है। टच वुड।

पिता के लिए लौट आए थे वरुण

बता दें कि, इससे पहले वरुण धवन जब अपनी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का प्रमोशन कर रहे थे, और उन्हें पता चला था कि डेविड धवन अस्पताल में भर्ती हैं, तब वो वहां से सबकुछ छोड़-छाड़कर उनके पास आ गए थे। उस वक्त भी डेविड की तबियत डायबिटिज के चलते ही बिगड़ी थी, और उन्हें भर्ती होना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds