किन्नरों को दान करें ये चीजें, जाग उठेगी आपकी सोई किस्मत

आपने अक्सर विवाह आदि जैसे अवसरों पर किन्नरों को नेकी मांगते देखा होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किन्नरों द्वारा दिया गया आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में यदि आप किन्नरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चीजों का दान दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन्नरों को क्या दान करना शुभ माना गया है।
बुध ग्रह होगा मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ऐसे में आप कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
करें इस चीज का दान
किन्नरों को चावलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। जिससे धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही किन्नरों को ढोलक दान करने से भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिल सकती है।
खुलेगी किस्मत
यदि आप किन्नरों को सुपारी के साथ सिक्का दान करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। वहीं, अपनी क्षमता के अनुसार, आप किन्नरों को पैसे, कपड़े और बर्तन आदि भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके सभी काम बनने लगते हैं।