क्या आपको भी सपने में दिखाई देते हैं सोने के गहने? तो जानिए क्या हो सकता है इसका अर्थ

कई लोगों को सोना पहनने का शौक होता है। लेकिन यदि आपको सपने में भी सोना दिखाई देता है या सोने से बने गहने दिखाई देते हैं, तो इसका भी खास मतलब हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपनों से हमें कई तरह के शुभ या अशुभ संकेत मिल सकते हैं, जो किसी ने किसी रूप से हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सोने से जुड़े सपने के बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।

जब दिखें बहुत सारे जेवर

यदि आपको सपने में सोने से बने बहुत-से जेवर दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आपका बहुत धन खर्च होने वाला है। ऐसे में आपको सोच-समझकर खर्च करने की आवश्यकता है।

गहनों की चोरी

अगर किसी व्यक्ति को सपने में सोने से बने गहनों की चोरी दिखाई देती है, तो इसे एक शुभ सपना नहीं माना जाता। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है या फिर आपका कोई सहयोगी आपको धोखा दे सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

ये है अशुभ सपना

अगर कोई व्यक्ति सपने में जमीन पर  गिरा हुआ सोना उठना है, तो इसका अर्थ है कि आपको आने वाले समय में धान की हानि हो सकती है। वहीं, सपने में सोने के गहनों को खोना भी शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ हो सकता है कि भविष्य में आपको धन की हानि हो सकती है।

कौन-सा सपना है शुभ

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को सोने के गहने खरीदते हुए देखता है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। वहीं, अगर आप सपने में किसी व्यक्ति को सोने के गहने उपहार के रूप में देते हैं, तो इसे भी एक शुभ सपने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds