गुरु पुष्य नक्षत्र में जरूर करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को शुभ माना जाता है। इस महीने 29 दिसंबर को साल का आखिरी गुरु पुष्य योग बनेगा। कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर लोग विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही इस दिन कई लोग खरीदारी और नए काम की शुरुआत करते हैं। आइए, जाने इस दौरान किए जाने वाले कौन-से उपाय शुभ फल देते हैं।

बेहद लाभकारी है गुरु पुष्य योग

इस दिन कोई भी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य शुरू कर सकते हैं।

  इस दिन आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

  इस शुभ दिन पर सोना और अन्य आभूषण खरीदना लाभकारी माना जाता है।

  गुरु पुष्य योग में नया व्यवसाय शुरू करना शुभ होता है।

  इस दिन जमीन, संपत्ति और मकान खरीदना भी शुभ माना जाता है।

  यह दिन गृह प्रवेश के लिए भी उत्तम माना जाता है।

गुरु पुष्य योग पर करें ये उपाय

इस नक्षत्र में पीला नीलम धारण करना उत्तम माना जाता है।

इस दिन सत्यनारायण पूजा और हवन करना चाहिए।

इस खास दिन पर लोग श्री यंत्र पूजा और लक्ष्मी पूजा भी करते हैं।

इस दिन मंदिर में जाकर केले के नीचे जल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाना चाहिए।

गुरु पुष्य योग पर करें इन मंत्रों का जाप

ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।

लक्ष्मी नारायण नम:।

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds