लॉगिन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे नारायण अस्पताल, आईईडी विस्फोट में घायल महिला आरक्षक का जाना हाल

Chhattisgarh November 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे नारायण अस्पताल, आईईडी विस्फोट में घायल महिला आरक्षक का जाना हाल

डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे नारायण अस्पताल, आईईडी विस्फोट में घायल महिला आरक्षक का जाना हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार रात रायपुर के नारायण अस्पताल पुहंचे. यहां उन्होंने गोगुंडा पहाड़ी में हुए आईईडी विस्फोट में घायल महिला आरक्ष का हाल जाना. साथ ही जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की. इस दौरान डिप्टी सीएम सुकमा में दो दिन पहले नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई थी. यहां नक्सलियों ने फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा क्षेत्र के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया था. जिसमें एक महिला आरक्षक जवान ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हो गईं थी.

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, महिला आरक्षक घायल

आईईडी ब्लास्ट की घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बल की टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के लिए जंगल और पहाड़ी मार्ग पर रवाना हुई थी. अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से महिला जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं है. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल इलाके को अपने कब्जे में लिया और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर निकाला.

रायपुर में चल रहा है इलाज

आईईडी ब्लास्ट की घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस बल और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया था. मौके पर मौजूद जवानों ने सबसे पहले घायल महिला आरक्षक को प्राथमिक उपचार दिया. बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर बुलाकर उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था. तभी से महिला आरक्षक का रायपुर में इलाज चल रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds