लॉगिन

सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एडिशनल कलेक्टर को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. अब ईडी उनसे सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में पूछताछ करेगी.

ईडी ने एडिशनल कलेक्टर को किया गिरफ़्तार

मिली जानकारी के अनुसार , ईडी ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है.वहीं उन्हें अब 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. ईडी रिमांड पर लेकर चेतन बोरघारिया से कड़ी पूछताछ करेगी. कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बोरघारिया की व्हाट्सऐप चैट मिलने की जानकारी दी है. यही सुराग अहम माना गया है जिसे देखते हुए कोर्ट ने ईडी को उनकी 6 दिन की रिमांड दी है. अब ईडी उनसे सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में पूछताछ करेगी.

भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके हैं चेतन

गौरतलब है कि चेतन बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी के रूप में काम कर चुके हैं. वहीं कुछ दिन पहले कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया था. ईडी के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने सीजीपीएससी -2021 के लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भरोसा देकर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से नकद रकम जुटाई. जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित आय का पता चलने की बात कही गई है. इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपये अनिल चंद्राकर को सौंपे जाने का दावा किया गया है.

उत्कर्ष की गिरफ्तारी के समय ईडी ने यह भी आरोप आरोप लगाया कि उत्कर्ष चंद्राकर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सहायक और अपने मामा के.के. चंद्रवंशी के नाम, पद और प्रभाव का इस्तेमाल अभ्यर्थियों को प्रभावित करने तथा उनसे रकम वसूलने के लिए किया. इसके अलावा तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के प्रभाव के इस्तेमाल का भी आरोप जांच में सामने आने की बात कही गई है. अब ईडी  उनसे सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में चेतन से पूछताछ करेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds