लॉगिन

दरभा मार्ग निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति : विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात, कई सालों से कर रहे थे मांग

Chhattisgarh April 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दरभा मार्ग निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति : विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात, कई सालों से कर रहे थे मांग

दरभा मार्ग निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति : विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात, कई सालों से कर रहे थे मांग

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधायक किरण देव ने बहुप्रतीक्षित मांग कामानार नाके से दरभा मार्ग की सौगात दी है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। क्षेत्र की जनता ने  विधानसभा चुनाव के दौरान किरण देव के समक्ष अपनी मांग को रखी थी। वहीं अब जनता की इस मांग को पूरा करते हुए विधायक ने उन्हें सौगात दी है।

दरअसल, यह कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में होने के कारण वर्षो से इस मार्ग की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। जिस पर देव ने विधानसभा में इस मामले को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली। जिसके बाद अब इस 6 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।

पर्यटकों को मिलेगी समस्या से निजात 

बस्तर के कांगेर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने एवं देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंचते हैं। सकरी मार्ग होने के कारण जनमानस को परेशानी होती थी। साथ ही जगदलपुर से सुकमा और तेलंगाना पहुंच मार्ग होने के कारण हजारों की संख्या में आवागमन प्रतिदिन होता है। वहीं इसके बनने के बाद से लोगों को राहत मिलेगी।

वर्षों से की जा रही थी मांग 

वर्षों की मांग को पूरी करते हुए इस मार्ग के लिए विभाग से सहमति मिल गई है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी।

जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना दायित्व -किरण देव 

विधायक किरण देव ने कहा कि, देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है। हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र होने के के कारण पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल रही थी। हमारे अथक प्रयास किए जाने पर इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कामानार नाके से दरभा जाने वाले 6 किलोमीटर पहुंच मार्ग का जल्द निर्माण होगा। इसके लिए 36 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण यथाशीघ्र आरंभ होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds