लॉगिन

अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर शिकंजा : 73 किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, कार के नेम प्लेट में लिखा रखा था बीजेपी नेता

Chhattisgarh January 18, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर शिकंजा : 73 किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, कार के नेम प्लेट में लिखा रखा था बीजेपी नेता

अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर शिकंजा : 73 किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, कार के नेम प्लेट में लिखा रखा था बीजेपी नेता

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। गौरेला थाने को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दो कार बिलासपुर की तरफ से पेंड्रा आ रही है। इसके बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर गाड़ी रुकवाकर तलाशी की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 73 किलो गांजा बरामद किया।

मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।  इसके बाद भनवारटंक रोड के जोबाटोला के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों कार की तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस को लगभग 73 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्करों ने पुलिस को झांसा देने के लिए एक कार में बीजेपी नेता होने की नाम प्लेट लगा रखी थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds