लॉगिन

बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक : युवक की हुई दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहा था मृतक

Chhattisgarh November 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक : युवक की हुई दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहा था मृतक

बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक : युवक की हुई दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहा था मृतक

जगदलपुर. बस्तर के देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर तेज रफ्तार ने युवक की जान ले ली. नगर पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बाइक सीधे बिजली खंबे की सपोर्टिंग से जा टकराई. चालक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 40 वर्षीय गंगाधर कश्यप के रूप में हुई है. वह घाटधनोरा का निवासी था, जो अपने ससुराल चोलनार जा रहा था. यहां पहुंचने से पहले गंगाधर की मौत की खबर परिजनों को मिली. इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया है.

घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया. सुबह पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds