पठान के ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर विवाद

मध्य प्रदेश के गृह राज्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा दीपिका के कपड़ों को ठीक किया जाए, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी पर विवाद और बढ़ गया है। इंदौर में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए और दीपिका व शाहरुख खान के पुतले जलाए। वहीं इस पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘बेवकूफ’ बताया।

बुधवार यानी 14 दिसंबर को मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने धमकीदी थी कि अगर ‘पठान’ के कुछ सीन्स और दीपिका के कपड़ों में बदलाव नहीं किया गया तो फिल्म को वहां रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के गृह राज्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की सपोर्टर दीपिका पादुकोण के कपड़े आपत्तिजनक हैं और ‘बेशर्म रंग’ गाना भी गंदी मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। इस फिल्म के सीन्स और दीपिका के कपड़ों को ठीक किया जाए, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

साथ ही पठान में दीपिका के भगवा बिकिनी लुक पर मचे बवाल को पायल रोहतगी ने ‘बेवकूफी’ बताया। पायल रोहतगी ने कहा कि जो ऑब्जेक्शन उठाया जा रहा है, वो बेबुनियाद है। कलर को टारगेट करना सही नहीं है। पायल रोहतगी ने आगे कहा, ‘अब तो ऐसा नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने सनातन धर्म से जुड़े हमारे भगवानों की तस्वीर को बिकिनी में रखा है। ऐसे में सिर्फ रंग की वजह से टारगेट किया जाना सही नहीं है। मैं जिस रिएलिटी शो में थी, वहां भी हमारी यूनिफॉर्म इसी रंग की थी। हम उसे लात मारते थे और फाड़ते भी थे। तो क्या हम भी गलत हैं?’

पायल रोहतगी ने कहा कि इस तरह की आपत्ति जताने वाले लोग बेवकूफ हैं। ऐसा लगता है कि उनका यह रवैया या एजेंडा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है। पायल रोहतगी ने कहा कि इस तरह की चीजों से ‘पठान’ को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा। बायकॉट ट्रेंड चलाने से फिल्म का फायदा ही होगा। पायल के मुताबिक, पब्लिसिटी चाहे नेगेटिव हो या फिर पॉजिटिव, वो काम जरूर आती है। पायल ने कहा कि लोग बेवजह Deepika Padukone को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दीपिका इस गाने और बिकिनी में अश्लील लग रही हैं तो फिर लोग देश में पोर्न को कैसे पनपने दे रहे हैं? यहां देश में उन्होंने पोर्न एक्ट्रेस को सिर-आंखों पर बिठाकर रखा है। पायल ने कहा कि लोगों को ऐसे डबल स्टैंडर्ड नहीं रखने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button