लॉगिन

CG कार्यकर्ता सम्मलेन से शंखनाद : कुरूद में भाजपा ने दिखाई ताकत, चंद्राकर बोले- आप जिताइए, शहर को हम संवारेंगे

Chhattisgarh February 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG कार्यकर्ता सम्मलेन से शंखनाद : कुरूद में भाजपा ने दिखाई ताकत, चंद्राकर बोले- आप जिताइए, शहर को हम संवारेंगे

CG कार्यकर्ता सम्मलेन से शंखनाद : कुरूद में भाजपा ने दिखाई ताकत, चंद्राकर बोले- आप जिताइए, शहर को हम संवारेंगे

कुरुद। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुरूद में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शंखनाद किया। इस दौरान कुरूद नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने- अपने वार्डों से रैली निकालकर पुरानी मंडी पहुंचे। जहां पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, आप सबके सुख- दुःख में खड़े होने वाले, जन- जन से सतत संपर्क रखने वाले हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता ज्योति भानु चंद्राकर को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इन्हें आशीर्वाद देना है। उन्होंने आगे कहा कि, अध्यक्ष सहित सभी 15 पार्षद भाजपा के जिताने की जिम्मेदारी आपकी है। नगर को संवारने की जिम्मेदारी हमारी है। श्री चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस ने कुरूद में सिर्फ भ्रष्टाचार, नशाखोरी और अतिक्रमण को बढ़ावा दिया है। विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस ने अतिक्रमण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया – चंद्राकर 

सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार किया। साथ ही भाजपा के विकास परक सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस का कोई भी नेता कुरूद के विकास के लिए किए गए एक प्रयास के बारे में नहीं बता सकता। कांग्रेसियों के लिए विकास शब्द का कोई मतलब नहीं है, उनका ध्यान भ्रष्टाचार, नशाखोरी और अतिक्रमण पर है। कांग्रेसियों ने अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं किया।

कांग्रेसियों ने स्वार्थ की राजनीति की : रविकांत चंद्राकर 

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने कुरूद का पूरी तरह से पतन किया है और नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को अपनी स्वार्थी राजनीति और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा और एल पी गोस्वामी ने भी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और झूठी सरकार का आरोप लगाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को नगर की कमान सौंपने की अपील की और कहा कि, हम प्रत्याशी नहीं, बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds