लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय गृहग्राम बगिया में मनाएंगे होली, राजधानी में 500 से अधिक स्थानों में होगा होलिका दहन

Chhattisgarh March 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय गृहग्राम बगिया में मनाएंगे होली, राजधानी में 500 से अधिक स्थानों में होगा होलिका दहन

सीएम विष्णुदेव साय गृहग्राम बगिया में मनाएंगे होली, राजधानी में 500 से अधिक स्थानों में होगा होलिका दहन

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने  गृहग्राम बगिया में होली त्यौहार मनाएंगे। इसके लिए वे आज शाम 4 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर सीएम साय परिवार, दोस्तों और क्षेत्र वासियों के साथ होली मनाएंगे।

होलिका दहन आज

रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आज होलिका दहन का पर्व मनाया जायेगा। रायपुर के 500 से अधिक स्थानों में होलिका दहन होगा। इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर कैंप लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds