सीएम विष्णुदेव साय ने सपत्नीक माता जसमनी देवी से लिया आशीर्वाद, एक्स पर लिखा “मां द्वारे की तुलसी जैसी…”

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जन्मदिवस पर गृह ग्राम बगिया पहुंचे जहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से सपत्नीक आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। X में सीएम साय ने लिखा, मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी, मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी जन्मदिन पर गृहग्राम बगिया में सपत्नीक, पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम साय ने राज्यपाल का जताया आभार X में साय ने लिखा, राज्यपाल रमेन डेका, आपकी शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार सेवा, समर्पण और सुशासन के रास्ते पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार करने हेतु हम कृत संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds