CG News: गोलछा कन्या स्कूल में वार्षिक उत्सव : नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

नगरी। CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के स्व.अभिषेक गोलछा शासकीय कन्या शाला में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। वार्षिक उत्सव में चार चांद तब और लग गए जब नगर के नव निर्वाचीत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा अपने पार्षद साथियों के साथ छात्राओं का उत्साह वर्धन करने पहुँचे।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, छात्राओं के हित में उनका हर कदम आगे बढ़ेगा। शासन बालिका शिक्षा के प्रति गम्भीर है और बालिकाओं को हर सम्भव अनुकूल परिस्थिति निर्माण कर शासन आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। नगरी नगर में कन्या शाला का अपना इतिहास रहा है। इस संस्था से अनेक ऐसी छात्राएं पढ़ कर निकली है जो आज उच्च पदों पर आसीन होकर नगरी नगर का नाम रोशन कर रही है।

प्राचार्य ने स्कूल के विकास के लिए रखी मांगे

CG News:  इस मौके छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ऐसा समा बांधा की लोग अपनी जगह पर जड़वत होकर अंत तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे है। प्राचार्या नाग ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला विकास से सम्बंधित कुछ मांगे रखी। जिसे यथा शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन उपस्थित अतिथियों ने दिया। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिता सोम ने किया। वहीं अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रतिमा देवांगन ने किया।

ये लोग रहे मौजूद 

CG News:  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, विशेष अतिथि के रूप में वार्ड की नव निर्वाचित पार्षद चेलेश्वरी साहू, पार्षद गण राजा पवार, यशकरण पटेल, देवचरन ध्रुव, अंबिका ध्रुव, अलका किरण साव, शंकर देव, विनीता कोठारी, सहित अन्य जनों की उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds