लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Chhattisgarh March 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को एक नई आकर्षक योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी निम्न दाब घरेलू, एकल बत्ती कनेक्शन उपभोक्ता एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक योजना शुरू रही है. मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रदेश की निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को विशेष राहत देते हुए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना- 2026 लेकर आई है.

तीन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा

सीएम साय गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में इस योजना का शुभारंभ करेंगे. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कमर ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों के उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इसके तहत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं, जिसमें पहली 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ताओं हेतु समाधान योजना , दूसरी सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शन धारी उपभोक्ता हेतु समाधान योजना तथा तीसरी सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता हेतु योजना.

बकाया राशि का 10 फीसदी भुगतान अनिवार्य

इस योजना में मुख्य रूप से इन श्रेणियां में शामिल उपभोक्ताओं को अपने विद्युत देयक जमा करने हेतु प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में शत प्रतिशत छूट के साथ ही 75% तक मूल राशि में भी छूट का प्रावधान किया गया है. योजना का लाभ लेने के लिए इन श्रेणियों में शामिल उपभोक्ताओं को अपना पंजीयन करना होगा. इन उपभोक्ताओं को छूट के पश्चात शेष बकाया राशि की किश्तों के भुगतान पर आगामी माह में कोई अधिभार भी नहीं देना होगा. पंजीयन हेतु बकाया राशि का 10% न्यूनतम भुगतान करना अनिवार्य होगा. योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds