किसानों से किया वादा पूरा करेंगे सीएम साय, भूमिहीन कृषि श्रमिकों के खाते में भेजेंगे10-10 हजार रुपये

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से किया वादा पूरा करने जा रहे हैं. ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश के 4,95,965 भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री साय 25 मार्च को बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में हितग्राहितों के खातों में इस योजना के तहत दिए जाने वाली राशि ट्रांसफर करेंगे.

7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए

इसमें 22028 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं. इस वर्ष सहायता राशि को 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रति हितग्राही किया गया है. इस योजना को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने 495.96 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इस योजना के तहत 5,62,112 हितग्राहियों के खाते में 562.11 करोड़ रुपए भेजे गए थे.

क्या है इस योजना का उद्देश्य?

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को सालाना आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि वो शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के बिना कर्ज को पूरा कर सके. साय सरकार का स्पष्ट संदेश है कि समाज की लाइन में आखिरी नंबर पर खड़ा व्यक्ति उसकी पहली प्राथमिकता हैं.

22028 बैगा और गुनिया परिवारों को किया गया शामिल

इस बार इस योजना में 22028 बैगा और गुनिया परिवारों को शामिल किया गया हैं. ये वे परिवार हैं जो हमारी प्राचीन औसधि, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds