लॉगिन

बेंगलुरु इन्वेस्टर कनेक्ट से लौटे सीएम साय, कहा “उद्योग नीति से प्रभावित हुए उद्यमी व निवेशक, 3,700 करोड़ के निवेश के मिले प्रस्ताव”

Chhattisgarh March 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बेंगलुरु इन्वेस्टर कनेक्ट से लौटे सीएम साय, कहा “उद्योग नीति से प्रभावित हुए उद्यमी व निवेशक, 3,700 करोड़ के निवेश के मिले प्रस्ताव”

बेंगलुरु इन्वेस्टर कनेक्ट से लौटे सीएम साय, कहा “उद्योग नीति से प्रभावित हुए उद्यमी व निवेशक, 3,700 करोड़ के निवेश के मिले प्रस्ताव”

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय बेंगलुरु से रायपुर लौट आये है, उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा,कल बेंगलुरु में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमने अपनी उद्योग नीति प्रस्तुत की, जिससे उद्यमी व निवेशक प्रभावित हुए। इस दौरान ₹3,700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले और कंपनियों के साथ एमओयु हुए, जिसमें इंजीनियरिंग व आईटी क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होंगे।

आगे सीएम ने बताया, नई औद्योगिक विकास नीति के तहत अब तक 4 लाख 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें आईटी, इंजीनियरिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के यहां सीबीआई रेड को लेकर कहा, महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई कर रही है और इसके दोषियों के बचने का रास्ता नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई, जिसकी अब गहन जांच हो रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds