लॉगिन

केरलम के दो दिवसीय दौरे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

Chhattisgarh March 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
केरलम के दो दिवसीय दौरे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

केरलम के दो दिवसीय दौरे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

रायपुर : आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केरलम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. वे आरडीओ चेंगन्नूर जाएंगे और दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसमें चैंगान्नूर से भाजपा प्रत्याशी एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुम्मनाम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होंगे.

केरलम में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हाेंगे साय

इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में भाजपा प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे. दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा. कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटेंगे.

केरलम में 9 अप्रैल को वोटिंग

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित होगा. वहीं, पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds