लॉगिन

सीएम साय ने किया बड़ा दावा, बोले “नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी प्रचंड विजय”

Chhattisgarh February 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने किया बड़ा दावा, बोले “नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी प्रचंड विजय”

सीएम साय ने किया बड़ा दावा, बोले “नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी प्रचंड विजय”

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होगी। निकाय चुनाव का प्रचार थमने के साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के तहत प्रदेश के 433 जिला और 2973 जनपद सदस्यों के साथ ही 11671 सरपंच पद के लिए चुनाव होने वाले हैं।

सबसे खास बात यह है कि पंच के 1 लाख 60 हजार 161 पद के लिए 2 लाख 92 हजार से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।  इन प्रत्याशियों को ग्रामीण परिवेश के मुताबिक ही दो पत्ती, छाता, गाड़ी, हल जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। बताया गया है कि तीन चरणों में इसके लिए मतदान किए जाएंगे। इनमें 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds