लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आज छाएंगे बादल, कई जगहों पर होगी हल्‍की बारिश, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh September 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आज छाएंगे बादल, कई जगहों पर होगी हल्‍की बारिश, जानें मौसम का अपडेट

छत्तीसगढ़ में आज छाएंगे बादल, कई जगहों पर होगी हल्‍की बारिश, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. पूरे प्रदेश में 2 दिन साफ मौसम के बाद आज फिर बादल छा गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्‍की बारिश की संभावना जताई है.

कई जिलों में चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गारियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्र मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं इन इलाकों में 40 से 60किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्‍तर, बिलासपुर, मुंगेली समेत कई जिलों में हल्‍की बारिश के साथ गरज-चमक और ब‍िजली गिरने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है.

गरज-चमक के दाैरान बरतें सावधानी

विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के दौरान सावधनी बरतने की सलाह दी गई है. पेड़ बिजली के खंभे, खुले मैदान और कमजोर निर्माण वाली जगहों से दूरी बनाकर रखने को कहा गया है. तेज हवा के समय पेड़ से दूर रहें. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान हल्‍के समान के उड़ने और पेड़ की शाखाएं टूट कर गिरने का खतरा रहता है.

मौसम विभाग की किसानों को सलाह

मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों को भी बड़ी सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने वाले किसानों को काम रोकने और मवेशियों को सुरक्षित स्‍थान पर लेकर जाने की सलाह दी गई है. वहीं बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखना और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील भी की गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds