लॉगिन

निकाय चुनाव के नतीजे : दंतेवाड़ा जिले के सभी 5 निकायों पर भाजपा का कब्ज़ा, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ

Chhattisgarh February 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
निकाय चुनाव के नतीजे : दंतेवाड़ा जिले के सभी 5 निकायों पर भाजपा का कब्ज़ा, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ

निकाय चुनाव के नतीजे : दंतेवाड़ा जिले के सभी 5 निकायों पर भाजपा का कब्ज़ा, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पांचों निकायों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता की जीत हुईं है। वहीं बचेली नगरपालिका में राजू जयसवाल ने जीत हासिल की है। किरंदुल नगरपालिका में रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर में में सुभद्रा नेगी और  गीदम में रजनीश सुराना ने जीत का परचम लहराया है।

वहीं बालोद नगर पालिका में 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजापा अध्यक्ष प्रत्याशी और एक मे निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष  प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की बड़ी जीत हुई है। वहीं दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है।

5 में भाजपा एक में निर्दलीय की जीत 

गुरुर नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रदीप साहू ने जीत का परचम लहराया है। वहीं गुंडरदेही से भाजपा के ही प्रमोद जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जीत दर्ज की है। चिखलाकसा से  कुंती देवांगन, डौंडी से मोहतींन चोरका ने जीत हासिल की है। वहीं अर्जुन्दा से निर्दलीय प्रणेश जैन ने जीत का परचम लहराया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds