ताइवान के आसपास दिखे चीन के 71 सैन्य विमान और नौ जहाज, अमेरिका बोला- युद्धाभ्यास पर है हमारी नजर

ताइपे : ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे से चीन और ताइवान में तनाव काफी बढ़ गया है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं। ताइवान के मिनिस्टरी ऑफ नेशनल डिफेंस का कहना है कि 45 विमानों ने ताइवान की वायुसीमा में प्रवेश भी किया। वहीं ताइवान में स्थित अमेरिकी दूतावास ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि अमेरिका चीन के युद्धाभ्यास पर नजर रखे हुए है। साथ ही अमेरिका को विश्वास है कि क्षेत्रीय शांति को स्थापित करने के लिए उसके पास पर्याप्त संसाधन और क्षमता मौजूद है।

चीन ने अपनाया आक्रामक रुख

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन के जिन विमानों को ताइवान की सीमा के आसपास ट्रैक किया, उनमें चीन के युद्धक विमान जे-10, जे-11 और जे-16 शामिल थे। इनके अलावा चीन के ट्रांसपोर्ट विमान, बॉम्बर विमान और चेतावनी देने वाले विमान भी शामिल थे। ताइवान द्वारा चीन के सैन्य विमानों और जहाजों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बता दें कि चीन की सेना ने तीन दिन तक ताइवान के चारों तरफ युद्धाभ्यास करने का एलान किया है। चीन का यह एलान ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिका यात्रा और वहां अमेरिका के निचले सदन के सभापति से मुलाकात के बाद आया है।

क्या है ताइवान को लेकर विवाद

ताइवान एक द्विपीय देश है और चीन के दक्षिणी पूर्वी तट से करीब 100 मील दूर स्थित है। चीन, ताइवान को अपना ही एक प्रांत मानता है। यही वजह है कि चीन ताइवान के किसी अन्य देशों से रिश्तों को लेकर सहज नहीं रहता। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि ताइवान का चीन के साथ एकीकरण होकर रहेगा। वहीं ताइवान खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानता है, जिसका अपना संविधान और चुनी हुई सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds