लॉगिन

छत्तीसगढ़ में रात में ठिठुरन, दिन में गर्मी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh February 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में रात में ठिठुरन, दिन में गर्मी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में रात में ठिठुरन, दिन में गर्मी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. कभी ठंड तो कभी, गर्मी, अब IMD ने कई जगहों के लिए बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध का असर देखने को मिल रहा, जबकि दिन में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है.

प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है, हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

दिन में गर्मी, रात में ठंड

दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर और राजनांदगांव में रिकार्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

रायपुर में सुबह धुंध, दिन में धूप

राजधानी के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धुंध छंट जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा. दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है. यानी दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम गुलाबी ठंड का दौर जारी रहेगा. तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर या नीचे जाने के संकेत नहीं हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds