लॉगिन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा

Chhattisgarh April 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में की जाएगी।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों—https://cg.results.nic.in,https://cgbse.nic.in ,https://results.cg.nic.in ,https://results.digilocker.gov.in ,https://timesofindia.indiatimes.com ,www.tv9hindi.com,https://education.indianexpress.com ,www.jagranjosh.comएवंwww.ndtv.in 

पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds