लॉगिन

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत, 13 नगर निगमों में विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Chhattisgarh December 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत, 13 नगर निगमों में विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ खर्च करेगी सरकार

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत, 13 नगर निगमों में विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ खर्च करेगी सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक विकास कार्यों के लिए सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू किया है, जिसके लिए सरकार ने 500 करोड़ का बजट रखा है.

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना का पहला चरण छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है. नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव ने 13 नगर निगमों में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं. इनमें मरीन ड्राइव का विस्तार प्रमुख है.

नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत

गौरतलब है मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर में मरीन ड्राइव का विस्तार किया जाएगा. इनमें ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रोड जंक्शन, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ निर्माण, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं.

शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव

महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के बारे में चर्चा करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि इस योजना से शहरों के अधोसंरचना विकास में बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि यह योजना शहरों के सतत् विकास और नागरिक केंद्रित समाधानों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से होंगे ये काम

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से प्रमुख रूप से मुख्य सड़क निर्माण एवं मुख्य सड़क चौड़ीकरण कार्य, बाइपास रोड निर्माण, मुख्य सड़क में सर्विस रोड निर्माण कार्य, फ्लाई-ओव्हर निर्माण कार्य, अंडर-पास सड़क निर्माण कार्य, जलप्रदाय योजना के कार्य, सीवरेज नेटवर्क निर्माण कार्य, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य पूरे होंगे.

इसके अलावा मुख्य सड़कों में रोटरी चौक निर्माण पुनर्व्यवस्था कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण, हाइटेक बस स्टैण्ड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, भव्य उद्यान विकास एवं रिवर-फ्रंट डेवलपमेंट कार्य तथा पर्यटन स्थलों के विकास के कार्य किए जाएंगे. इनके साथ ही शहर की जरूरत के अनुसार अन्य विशिष्ट कार्य भी किए जाएंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds