लॉगिन

आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास

Chhattisgarh February 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास

आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा. नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे. उन्होंने सोमवार को बताया कि है हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा.

आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे 2026–27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. 26–27 फरवरी को सामान्य चर्चा, 9–17 मार्च के बीच विभागवार अनुदान मांगों पर विचार और 17–18 मार्च को विनियोग विधेयक पर बहस व पारितीकरण प्रस्तावित है.

इस सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 लाए जाने की भी संभावना है, जिन पर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श तेज रहेगा.

बजट में नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास?

विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट है.

इस बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं.

इसके अलावा किसानों को लेकर भी अहम वादे कर सकती हैं.

बजट में युवाओं के लिए कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं.

वित्त मंत्री के अनुसार, हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds