सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे यहां देखें सबसे पहले

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज  बुधवार 10 मई को घोषित किया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि स्‍कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में दोपहर 12 बजे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे।

स्‍टूडेंट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ khabriram.in के वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

2023 में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा

बतादें कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। प्रदेशभर में दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं में तीन लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।

बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च को पूरी हो गई थी। परीक्षाओं के बीच में ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। माशिमं मई के दूसरे पखवाड़े तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। पिछले साल भी 14 मई को दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds