CG पंचायत चुनाव नतीजे : कवर्धा के सभी 5 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा का दबदबा, डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई

कवर्धा। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिसके नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वहीं निकाय चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा ने कवर्धा जिला, जनपद पंचायत में भी अपना कब्ज़ा कर लिया है। पहले चरण में कवर्धा जिले के 14 वार्डों में से 5 वार्डों में चुनाव हुआ। जिसमें सभी 5 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा नेता जीत चुके हैं।

इसमें सबसे ज्यादा चर्चा जिला पंचायत क्षेत्र 10, 11 और 14 की रही है। जहां 10 में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के करीबी भाजपा के कैलाश चंद्रवंशी चुनावी मैदान में उतरे थे। यहां से चंद्रवंशी ने जीत हासिल कर ली है। साथ ही क्षेत्र क्रमांक 11 में वीरेंद्र साहू ने अपने ही भाजपा के मित्र दिनेश चंद्रवंशी को पटखनी दी है। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 14 में ईश्वरी साहू ने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी कलीम खान को मात दी है।

साय सरकार की नीतियों की हुई जीत- डिप्टी सीएम शर्मा 

पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद जश्न का माहौल है। नतीजे आने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी।इस दौरान शर्मा ने क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया। पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर यह जीत हासिल किया है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों की जीत हुई है।

दूसरे चरण में भी हम जीतेंगे – शर्मा 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, दूसरे चरण के चुनाव में भी हम प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। प्रचार के दौरान जनता का आपार आशीर्वाद मिल रहा है और वे खुद भाजपा को वोट देना चाह रही है। स्थानीय चुनाव में स्थानीय मुद्दे ही प्रभावी होते हैं और जनता इसे वोटिंग करते समय देखती है। हमारी सरकार से स्थानीय नीतियों पर बेहतर तरीके से काम किया है जिसका परिणाम हमें निकाय और पंचायत चुनाव में देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds