लॉगिन

CG नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस से रायपुर महापौर प्रत्याशी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

Chhattisgarh February 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस से रायपुर महापौर प्रत्याशी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

CG नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस से रायपुर महापौर प्रत्याशी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के मतदान से पहले घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds