लॉगिन

CG नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस कल करेगी घोषणा पत्र जारी, घोषणा पत्र में निकायों के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण वादों को किया शामिल

Chhattisgarh February 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस कल करेगी घोषणा पत्र जारी, घोषणा पत्र में निकायों के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण वादों को किया शामिल

CG नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस कल करेगी घोषणा पत्र जारी, घोषणा पत्र में निकायों के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण वादों को किया शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी हलचलें तेज़ हो गई हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं और हर तरफ चुनावी प्रचार-प्रसार का माहौल बन गया है। नेता मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लोकलुभावन वादे कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का चुनावी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी 3 फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी करने की योजना बना रही है। इसमें निकायों के विकास और जनता की भलाई से जुड़े महत्वपूर्ण वादों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव इस घोषणापत्र को जारी करेंगे। इसके अलावा, घोषणापत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। रायपुर से इस घोषणापत्र का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds